बलौदा बाजार

साहू समाज की संगीता बनी प्रदेश संगठन सचिव
02-May-2023 8:52 PM
साहू समाज की संगीता बनी प्रदेश संगठन सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 2 मई। साहू समाज के उत्थान, विकास के प्रति सदेव जागरूक रहने वाले तरेंगा निवासी मनोहर लाल साहू की पत्नी संगीता साहू को प्रदेश साहू संघ के द्वारा प्रदेश संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जवाबदारी से नवाजा गया है। समाज के विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जवाबदारी का ईमानदारी से समाज हित में कार्य करने वाली संगीता साहू ने प्रदेश में मिली नई जवाबदारी पर खुशी जाहिर करते हुए समाज के प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ,प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ,मोहन कुमारी साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजिका महिला प्रकोष्ट प्रदेश साहू संघ श्री मति शीलू साहू ने भाटापारा ब्लाक के तरेगा निवासी श्री मति संगीता साहू को प्रदेश संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जवाबदारी देते हुए उनकी नियुक्ति की है।

विदित हो कि संगीता साहू ने राजनेतिक क्षेत्र के विभिन्न पदों पर रहते हुए भी समाज के द्वारा दी गई सभी जवाबदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। प्रदेश साहू संघ की जारी सूची में बलौदा बाजार जिला व भाटापारा क्षेत्र से एक मात्र महिला संगीता साहू को प्रदेश टीम में स्थान मिला है जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग में खुशी है।

ज्ञात हो की ग्राम तरेगा निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल साहू की पत्नी और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केतुमान साहू की माताजी संगीता साहू पूर्व में सरपंच तरेंगा, जनपद अध्यक्ष भाटापारा, उपाध्यक्ष जिला साहू समाज बलौदा बाजार, सचिव प्रदेश कॉंग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अलावा अभी वर्तमान में जनपद सदस्य भाटापारा के पद पर पदस्थ है।

समाज के द्वारा उन्हें प्रदेश में नियुक्ति दिए जाने पर समाज के जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जीतराम साहू तहसील अध्यक्ष सिमगा, दीनदयाल साहू संरक्षक तहसील साहू समाज,बाबू लाल साहू संरक्षक तहसील सिमगा, नारायण साहू शहर अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश साहू जनपद सदस्य, रोशन साहू जनपद सदस्य, मुकेश साहू एल्डर मेन, जीत नारायण साव, नीरा साहू, प्रमिला साहू, कुमारी बाई साहू, तिलक साहू, दशरथ साहू, रोहित साहू, सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगीता साहू को नई जवाबदारी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश साहू संघ के प्रति धन्यवाद दिया है। इस बीच संगीता साहू ने प्रदेश में मिली जवाबदारी पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि उन पर जो विश्वास जाहिर किया गया उस पर वे खरा उतरने, समाज हित में सदेव अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news