बलौदा बाजार

जिले की 5 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सम्मानित
03-May-2023 2:13 PM
जिले की 5 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता, सहायिका सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  3 मई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आभार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायिका पुरस्कार वर्ष 2020 -21 एवं 2021-22 हेतु जिले की 5 उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपये का चेक, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

 जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को सम्मानित किया जाएगा, उसमें वर्ष 2020-21 हेतु बलौदाबाजार परियोजना के अंतर्गत राम कुमारी ध्रुव, सोनाखान परियोजना अंतर्गत ग्राम अमरूहा की कीर्ति नेटी एवं सिमगा परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी मोहभटटा केंद्र क्रमांक 2 की भोज मणि लहरे शामिल हंै।

 इसी तरह वर्ष 2021-22 हेतु सोनाखान परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पीपरछेडटी-2 की देवकी सोनी एवं भाटापारा परियोजना अंतर्गत मुंशी इस्माइल वार्ड क्रमांक 2 की कार्यकर्ता एम. जया शामिल है।  गौरतलब है कि विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 तथा वर्ष 2021-22 हेतु 34-34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का प्रस्तावित किया था, जिसमें से 5 कार्यकर्ताओं का चयन राज्य स्तर में किया गया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news