बलौदा बाजार

शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने प्लास्टिक वेस्ट से भरी वाहन को हरी झण्डी
05-May-2023 2:29 PM
शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने प्लास्टिक  वेस्ट से भरी वाहन को हरी झण्डी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 मई।
कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले को विकास के साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक नई पहल की है। इस कड़ी में न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र और स्वयं सेवी संस्था गृहणी के साथ प्लास्टिक वेस्ट खरीदने को लेकर एक अनुबंध हुआ है। 

इस अनुबंध के तहत प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण से एक तरफ समूह की महिलाओं को आय प्राप्त होगा वहीं शहर हानिकारक प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त होगा और स्वच्छता भी बढ़ेगी। कलेक्टर श्री कुमार ने गुरुवार को प्लास्टिक वेस्ट से भरी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर श्री कुमार ने स्वयं सेवी संस्था गृहणी अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण का कार्य करने वाली मणिकांचन केंद्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य को सतत रूप से जारी रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। संस्था की संचालिका रूपा श्रीवास्तव ने बताया कि अनुबंध के तहत समूह की महिलाओं द्वारा संग्रहित प्लास्टिक वेस्ट को कंपनी ढाई रुपये प्रति किग्रा की दर पर खरीदेगी। कंपनी  द्वारा संस्था को डिलीवरी ऑर्डर मिला है।

इस अवसर पर न्यू विस्टा सीमेंट सयंत्र के कलस्टर हेड राजू रामचंद्रन, धनंजय सिंह, नगरपालिका अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news