राजनांदगांव

आभार सम्मेलन में महिलाओं एवं पशुपालकों की रही सराहनीय सहभागिता
14-May-2023 2:32 PM
आभार सम्मेलन में महिलाओं एवं पशुपालकों  की रही सराहनीय सहभागिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मई। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में सांईस कालेज मैदान रायपुर में आभार सम्मेलन का आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में सभी गौठान के अध्यक्ष एवं सदस्यों को दूसरे नवीन गौठानों से अनुभव साझा करने एवं अपने ही जैसे स्वावलंबी गौठान में रूपांतरित करने में सहयोग करने का अह्वान किया।

उन्होंने गौठानों को सम्मानित करने और अन्य गौठानों को शीघ्र ही स्वालंबन की दिशा में अग्रसर करने कहा। कार्यक्रम में जिले के स्वावलंबी गौठानों के अध्यक्षों को 750 रूपए प्रतिमाह तथा सदस्यों को 500 रूपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले के सभी 151 गौठानों के अध्यक्ष एवं सदस्य, महिला स्वसहायता समूह की सदस्य तथा बड़ी संख्या में गोपालन उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले की महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार श्रेष्ठ उत्पाद के स्टाल लगाए गए। जिसमें सांकरा गौठान से रागी के पौष्टिक लड्डू, कलकसा गौठान से सीताफल से बने आईस्क्रीम तथा अमलीडीह गौठान के महिला स्वसहायता समूह द्वारा तैयार बेल शरबत और अंबाड़ी शरबत शामिल है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सतत अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का गठन भी किया गया था। जिसकी निगरानी  अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय तथा डिप्टी कलेक्टर  अमिय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए उप संचालक कृषि  नागेश्वर लाल पाण्डे तथा सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों द्वारा अपने ब्लॉक स्तरीय टीम के साथ आवश्यक प्रयास किया। सहायक संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर की नोडल अधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका रही। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news