राजनांदगांव

यह 2024 के चुनाव का ट्रेलर है - रूबीना
14-May-2023 3:40 PM
यह 2024 के चुनाव का ट्रेलर है - रूबीना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 मई। छत्तीसगढ़ हज कमेटी की सदस्य डॉ. रूबीना अल्वी ने कहा कि कर्नाटक के साथ ही भाजपा के लिए दक्षिण के द्वार बंद हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थानपहले ही हाथ से निकल चुके हैं। कर्नाटक की जीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कहानी कहती है।

डॉ. अल्वी ने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा के इकलौते स्टॉर कैपेनर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में 19 सभाएं और छह रोड शो किए, नतीजा भाजपा, कांग्रेस से आधी सीटों पर ही सिमट गई। जबकि राहुल गांधी ने जिन 20 विधानसभा सीटों पर अपनी यात्रा की, उनमें से 15 में कांग्रेस जीती। यह जीत धर्म का सहारा लेकर विघटनकारी ताकतों को आईना दिखाने वाली, भ्रष्ट सरकार को नकारने वाली जीत है।

यह 2024 के आम चुनाव का पहला ट्रेलर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news