कोण्डागांव
साप्ताहिक बाजार से 21 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
14-May-2023 8:32 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 मई। साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन के थोक कारोबारियों पर कार्रवाई हुई।
कारोबारियों से 21 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया।
सीएमओ नगर पालिका दिनेश डे ने पालिका के दल समेत प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की। ज्ञात हो कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशनुसार लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।