कोण्डागांव

भाजपा ने केशकाल नपं के 3 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित
16-May-2023 9:33 PM
भाजपा ने केशकाल नपं के 3 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 16 मई। 
केशकाल नगर पंचायत में जब से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और फ्लोर टेस्ट के बाद जो निर्णय हुआ, तब से लेकर आज तक राजनीति गलियारा गरमाया हुआ है। 

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान फ्लोर टेस्ट में जिस प्रकार से कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग किया गया। तब से लेकर पार्टी कठोर निर्णय लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने 4 पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित किया, वहीं भाजपा ने भी तीन पार्षदों के खिलाफ निष्कासन के लिए मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को पत्राचार किया था। जिसके परिणाम स्वरुप मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने तीन पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

नगर पंचायत केशकाल के कांग्रेसी अध्यक्ष रोशन जमीर खान व उपाध्यक्ष बिहारी शोरी के खिलाफ कांग्रेस और भाजपा मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस प्रकार से 8 मई को फ्लोर टेस्ट हुआ। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 8 पार्षदों ने ही मत दिया व 7 पार्षदों ने अध्यक्ष के पक्ष में दिया जिससे अध्यक्ष की कुर्सी बच गई।

 इसी तरह उपाध्यक्ष के पक्ष में भी 11 पार्षदों ने अपना मत दिया,  जिससे उपाध्यक्ष पद का भी कुर्सी बच गई थी। जिसके बाद से कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 4 पार्षदों पर सख्ती दिखाते हुए तत्काल निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया, वहीं भाजपा ने भी 3 लोगों के खिलाफ निष्कासन के लिए जिला अध्यक्ष को पत्राचार किया गया था।

पार्षद हेमंत बांधे व शशि कला ठाकुर ने निष्कासन पूर्व पार्टी को दिया था त्यागपत्र
पार्षद हेमंत बांधे और शशि कला ठाकुर ने भाजपा को पत्र लिख पार्टी से त्यागपत्र देने की बात कही। इस बीच पार्षद हेमंत बांधी ने बताया कि लगातार मैं दूसरी बार पार्षद हूं और पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहा हूं, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा पैसा लेने का आरोप लगाया जा रहा है, जो गलत है। 

जिस प्रकार से भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था और कांग्रेस के लोगों को ही अध्यक्ष बनाना चाह रहा थे, जिसके समर्थन मैं नहीं था, इससे पूर्व भी 2019 में जब भाजपा ने कांग्रेसी उम्मीदवार को सपोर्ट कर उपाध्यक्ष बनाया था, तब भी मैं समर्थन में नहीं था, इसीलिए मैं भाजपा के पदाधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया था। 

वहीं शशि कला ठाकुर ने कहा कि 25 सालों से लगातार भाजपा पार्टी में समर्पित होकर काम कर रही हूं लेकिन भाजपा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा जो पैसा लेने का आरोप लगा रहे हैं, वह निराधार है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से विचार विमर्श करने के पश्चात मंगलवार शाम एक आदेश जारी करते हुए पार्षद हेमंत बांधे, गीता ध्रुव व शशिकला ठाकुर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन पर अनुशासनहीनता के आरोप भी लगाए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news