बलौदा बाजार

आप ने सहकारी कर्मचारी संघ तथा पटवारी संघ के हड़ताल का किया समर्थन
15-Jun-2023 8:10 PM
 आप ने सहकारी कर्मचारी संघ तथा पटवारी संघ के हड़ताल का किया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 15 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव संतोष यदु ने जानकारी देते हुए बताया कि महीनेभर से प्रदेश पटवारी संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा बलौदाबाजार के गार्डन चौंक में हड़ताल किया जा रहा हैं, जिनके जायज माँगो का समर्थन करने आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे जिनका संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद आप के प्रदेश सचिव संतोष यदु ने संघ के कर्मचारियों के समर्थन में जमकर हमला बोलते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बघेल तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तानाशाह बताते हुए जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति हिटलर से करते हुए बताया कि सरकार को जनता ने चुना हैं, लेकिन जनता की बात आज नहीं सुनी जा रही है सरकार सत्ता के नशे में चुर होकर कर्मचारियों पर अत्याचार करते हुए जायज माँगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सत्ता में बैठने के लिए चुनावी घोषणा पत्र से कई प्रकार के लोक लुभावन वादे करते हैं फिर सरकार बनने पर उसे जुमला साबित कर देते हैं।

भाजपा कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु हैं दोनों ने छत्तीसगढ़ की जनता को लुटने का काम किया हैं, अब आम जनता त्रस्त हैं आम आदमी पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनने जा रही हैं, जो जनता के हितों की रक्षा करते हुए सभी जायज माँगों को तत्काल पूरा किया जाएगा।

आप के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग ने दो जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान शामिल होंगे जिससे सभी हड़ताली सहकारी कर्मचारी  तथा पटवारी संघको शामिल होने का न्यौता दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव संतोष यदु, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग, जिला सचिव श्यामा चरण साहू, युवा विंग जिलाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया, एससी विंग जिलाध्यक्ष सागर रात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायन निषाद, विजय कुमार, कार्तिक राम निषाद, भुकचंद्र साहू, कामदेव बघेल एवं आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news