कोण्डागांव

केशकाल जनपद सीईओ को हटाया, रामेश्वर महापात्र होंगे नए सीईओ
19-Jun-2023 9:26 PM
केशकाल जनपद सीईओ को हटाया, रामेश्वर महापात्र होंगे नए सीईओ

केशकाल, 19  जून। केशकाल जनपद पंचायत  अपने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी के कारण अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। विगत कुछ दिनों से जनपद पंचायत सीईओ केसरीलाल फाफा छुट्टियों पर थे। जिसे देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने जनपद सीईओ का तबादला कर दिया है। उन्हें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा कोंडागांव की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं केशकाल जनपद पंचायत पूर्व सीईओ रामेश्वर महापात्र को पुन: मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में  भेजा गया है।
 
लंबी छुट्टी जाने को लेकर जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने की थी शिकायत
ज्ञात हो कि लंबे समय से छुट्टियों पर चल रहे जनपद सीईओ के.एल फाफा को लेकर जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों में काफी नाराजगी थी। कुछ दिनों पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम व सरपंच संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर दीपक सोनी को ज्ञापन सौंप कर सीईओ की गैरमौजूदगी के कारण समस्त ग्राम पंचायतों में होने वाले विकासकार्य प्रभावित होने की जानकारी दिया था। जिस पर कलेक्टर ने जल्द उचित कार्यवाही का आश्वसन भी दिया था। परिणामस्वरूप अब सीईओ के.एल फाफा का तबादला कर दिया गया है। 

सरपंच संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम का कहना है कि जनपद सीईओ के छुट्टियों पर होने के कारण काफी नुकसान हुआ है। हमें उम्मीद है कि नए सीईओ के आने से निश्चित रूप से समस्त ग्राम पंचायतों में रुके हुए विकासकार्यों को गति मिलेगी। साथ ही शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वन भी सुचारू रूप से शुरू होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news