कोण्डागांव
भाजपा नेताओं ने किया योग
22-Jun-2023 8:54 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 जून। जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में 9वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक कांति पटेल के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। भाजपा द्वारा मण्डल व शक्ति केंद्र में भी योग दिवस का आयोजन हुआ।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि योग मन व शरीर को श्वासों के प्रवाह द्वारा जोडऩे की एक पद्धति है, जिससे शांति की अनुभूति होती है। इससे शरीर व काया तो निरोगी बनती ही है साथ ही अपनत्व व वसुधेव कुटुंबकम् का भाव भी जागृत होता है।
इस दौरान मनोज जैन, ओमप्रकाश टावरी, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, इना श्रीवास्तव, प्रतोष त्रिपाठी, किशोर सोनी, छेदी लाल सोरी, मंतोष पोयाम, राजेन्द्र बघेल, नारायण कोर्राम व अन्य मौजूद रहे ।