राजनांदगांव
राजनांदगांव, 25 जून। कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पुलिस उप-निरीक्षक, सूबेदार एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद 18 जुलाई 2023 को आयोजित शारीरिक योग्यता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6.30 से सुबह 8.30 बजे तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया जा रहा है। शारीरिक प्रशिक्षण शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी के व्यायाम शिक्षक श्री राजाराम देवांगन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरा के व्यायाम शिक्षक चन्द्रेश चंद्राकर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखोली ग्राम के व्यायाम शिक्षक ममता गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी के व्यायाम शिक्षक घनश्याम साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकुलदैहान के व्यायाम शिक्षक ममता मौर्य तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम 112 राजनांदगांव के आरक्षक कामता प्रसाद यादव द्वारा शारीरिक योग्यता परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।