गरियाबंद

मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती मिली - टिकेन्द्र
28-Jun-2023 3:53 PM
मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती मिली - टिकेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 28 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में मोहन मरकाम के कार्यकाल का चार साल पूरा होने पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने बधाई दी है।

टिकेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मोहन मरकाम ने जब से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप कार्यभार संभाला तब से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हुए विभिन्न चुनावों नगर निगम, नगर पालिका, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी ने जीत का परचम लहराया और हर कार्यकर्ता को सम्मान देने का कार्य किया। मरकामजी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तन-मन-धन लगाकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस प्रारंभ से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई रही है ऐसे कार्य आम लोगों के लिए प्रेरणास्पद होते हैं।

श्री ठाकुर ने कहा कि मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओ के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में सफल रहे। कहा कि मोहन मरकाम ने इन तीन वर्षों में संगठन को मजबूत करने के साथ साथ ग्रास रुट में काम किये। उनकी सहजता, सरलता और मिलनसारिता के कारण आम कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से कांग्रेस के प्रति समर्पण भाव से काम कर रहे है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news