गरियाबंद

भाजपा का ‘संपर्क से समर्थन अभियान’
13-Jul-2023 2:39 PM
भाजपा का ‘संपर्क से समर्थन अभियान’

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर ने किया जनसम्पर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों द्वारा ‘‘संपर्क से समर्थन अभियान’’ चलाया जा रहा है। 
इस अभियान के तहत भाजपाई लगातार बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उन्हें पिछले 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देशवासियों के हित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। 

इसी कड़ी में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू नवापारा नगर पहुंचे। श्री साहू नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.बलजीत सिंग, डॉ.राजेन्द्र गदिया व सेवानिवृत्त मेजर गोवर्धन शर्मा से संपर्क कर, उन्हें मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में उनसे समर्थन मांगा व उन्हें मेडल भेट किया। श्री साहू ने चिकित्सकों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के इन 9 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते देशवासियों के जीवनस्तर में सुधार आया है। लोगों में देशप्रेम की भावना में बढ़ोतरी हुई है। देश पहले की तुलना में काफी सशक्त और समृद्ध हुआ है। विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान काफी बढ़ा है। यह क्रम आगे भी जारी रहे इसके लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व की जरूरत है, जिसके लिए आप सभी का समर्थन अत्यावश्यक है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, डॉ.निमई विश्वास, नवल साहू, भूषण सोना, मुश्ताक सुलड़ा, ईश्वरी देवांगन, वीरेंद्र साहू, प्रितेश साहू, डिहू राम साहू आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news