गरियाबंद

आप ने किया गौठान का निरीक्षण, कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
24-Jul-2023 4:25 PM
आप ने किया गौठान का निरीक्षण, कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जुलाई।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ नवापारा नगर के वार्ड नं 1 गोबरा स्थित गौठान में जमीनी हकीकत को देखने पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं में गौठान निर्माण कार्य में हुए अनेकों अनियमितताएं देखाकर दंग रह गए। 

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि 19 लाख रुपए की लागत से बना गौठानो में ना गाय है ना गाय का चारा। वही गोबर से बने वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। गौठान में बांस, बल्ली, ताल पतरी से मवेशियों के लिए बनाया गया शेड उजड़ कर जमीदोज हो चुका है। साथ ही बेस निर्माण में केवल लीपापोती कर ठेकेदार और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत कर लाखों रूपए का बंदरबाट किया गया है। यदि कहा जाए तो प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की गौठान योजना और रोका-छेका अभियान पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। इस अव्यवस्था से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त अभियान कितना सफल है। इस विषय को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मोहन चक्रधारी ने कहा कि 19 लाख रूपए का बना ये गौठान केवल कागजों में मजबूती से बनाया गया है, बारिश शुरू हो चुका है मगर इस गौठान में एक भी गाय नहीं है। गौठान में गायों के लिए चारा पानी की भी व्यवस्था ठीक से नहीं किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक नगर में आए दिन आते-जाते हैं, लेकिन वे झांकने तक नहीं आए। 

उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताती है, लेकिन, गौठानों को छोडक़र गाय सडक़ों पर घूम रहे हैं। यही सरकार की योजनाओं की हकीकत है। सरकार का रोक छेका अभियान भी असफल साबित हुआ है। 

श्री चक्रधारी ने कहा कि भाजपा के नेताओ ने जाबो गौठान खोलबो पोल तो सभी जगह पर गए लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस गौठान में भाजपा का एक भी नेता नहीं पहुंचे, जो संदेह जाता है कि भाजपा और कांग्रेस का मिलीभगत है। जिसका यह जीता जागता उदाहरण है। आप नेत्री रूखमणी साहू ने कहा की गौ माता के लिए बनाया गया गौठान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गौ माता के नाम पर अगर भ्रष्टाचार हुआ होगा तो जरूर गौ माता उन भ्रष्टाचारियों को श्राप देगी। जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। आप नेता मस्त राम ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट में गोबर खाद के साथ-साथ भारी मात्रा में मिट्टी मिलाकर बेचा जा रहा है, जिससे किसान को धोखा हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गौठान में 19 लाख रुपए का निर्माण किया गया। गौठान में 19 मिनट भी गाय इस स्थान पर नहीं ठहरे हैं और ना ही इस गौठान में नगर पालिका अधिकारी या फिर नगर अध्यक्ष तक देखने नहीं आए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासियों के साथ गौठान में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ साथ गौठान को सुधार कर सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में नगर पालिका पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया।

निरीक्षण के दौरान द्वारिका साहू, संजय साहू, राहुल साहू, मिथलेश साहू, कमलेश साहू, दिनेश साहू, विक्की यादव, मनीष साहू, जितेंद्र साहू, गणपत साहू, लिखेश्वर साहू, नीरज यादव, गिरवर साहू, बीजे साहू, लल्ला साहू, राकेश साहू, लक्की यादव सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news