गरियाबंद

बुलेट चलाते विधायक धनेन्द्र निकले पंचकोशी यात्रा में
07-Aug-2023 2:56 PM
बुलेट चलाते विधायक धनेन्द्र निकले पंचकोशी यात्रा में

सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत शिवभक्त हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 अगस्त।
सावन के पांचवे सोमवार को अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेन्द्र साहू अपने हजारों समर्थक एवं शिवभक्तों के साथ पंचकोशी यात्रा के लिए बुलेट बाईक में निकले। केसरिया वस्त्र धारण किए विधायक श्री साहू त्रिवेणी संगम के बीच स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक पूजा अर्चना किया। उसके बाद बाजे-गाजे के साथ पंचकोषी यात्रा के लिए निकले। सैकड़ों मोटर साइकिलों के अलावा दर्जनों चारपहिया वाहन यात्रा के पीछे-पीछे साथ चल रहे थे। सुबह 7.30 बजे श्री साहू सबसे पहले राजिम संगम से जल लेकर कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर पटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। 

श्री साहू के काफिले में हृदय साहू नंदी का वेश धारण कर चल रहे थे, जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। सुबह भक्तों की भीड़ कुलेश्वर महादेव में जलाभिषेक के बाद डीजे पर शिव भजनों के साथ बाइक सवार यात्रा पटेश्वरधाम पहुंचे। इसके बाद चंपेश्वर महादेव में चम्पारण पहुंचे। यहां पर भी बहुत ही श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे के बीच जलाभिषेक किया गया। इसी तरह बम्हनेश्वर महादेव, फणीकेश्वर महादेव और अंत में कोपेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए निकले। यात्रा में प्रमुख रूप नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, कांग्रेस नेता प्रवीण साहू,सोसायटी अध्यक्ष चन्द्रहास साहू,शिखर चंद बाफना, चंद्रहास साहू, मंगराज सोनकर, रामा यादव, राजा चावला, राकेश सोनकर, निर्माण यादव, सौरभ सोनी, विनोद कंडरा, यशवंत साहू,सुनील जैन, गोपाल साहू,रामकुमार हिरवानी, मंडी अध्यक्ष नवापारा गोपेश ध्रुव, मंडी उपाध्यक्ष एवं नवागांव सरपंच भागवत साहू, कृष्ण चक्रधारी, हीराबाई साहू, अंजनी साहू, संजय चक्रधारी, बिंदु बाई, पीलू राम सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एवं शिवभक्त शामिल हुए।

विधायक ने जताया आभार 
पंचकोशी धाम में यात्रा के लिए निकले विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि उनकी यह यात्रा हर साल होती है। वे भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ व अभनपुर क्षेत्र की खुशहाली, विकास और संपन्नता के लिए प्रार्थना करते हैं। इस बार की भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता का स्नेह, प्यार व आशीर्वाद है। उन्होंने इस पंचकोशी यात्रा में शामिल होने वाले कई हजारों समर्थकों व शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news