राजनांदगांव

स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 को
12-Aug-2023 4:00 PM
स्वतंत्रता दौड़ का  आयोजन 14 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अगस्त।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजित किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ महंत राजा बलराम दास शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव के मैदान से प्रारंभ होकर महावीर चौक, जयस्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, फव्वारा चौक, गुरूनानक चौक होते वापस स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव के मैदान में समाप्त होगी। स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। शहर के नागरिकों से स्वतंत्रता दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की हैं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news