राजनांदगांव

भूपेश सरकार के पास सफाई में कहने कुछ भी नहीं - अशोक
12-Aug-2023 4:04 PM
भूपेश सरकार के पास सफाई में कहने कुछ भी नहीं - अशोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अगस्त।
भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में चारों तरफ अराजकता ही अराजकता दिखाई पड़ रही है। एक ओर जहां इन वर्षों में उन 39000 से भी अधिक बच्चों की मृत्यु हो गई है। वहीं पर इन्हीं वर्षों में 5055 महिलाओं के साथ बलात्कार भी हुआ है। यदि किसी एक विधानसभा की चर्चा करें तो सर्वाधिक बलात्कार पाटन क्षेत्र में हुआ है।

ज्ञात हो कि यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह क्षेत्र है। ऐसे में भूपेश की सरकार के पास अपनी सफाई में कहने को लिए कुछ भी नहीं है, यह इस विषय पर क्या सफाई दे सकते हैं। कांग्रेस की सरकार में विकास के कार्यों के लिए कोई भी पैसा जारी नहीं किया गया। नए सडक़ की बात तो छोड़ दें, पुराने सडक़ों की मरम्मत के लिए कोई फंड भूपेश सरकार ने नहीं दिया है। आज छत्तीसगढ़ में 15 राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहा है, यह पूरा का पूरा नितिन गडकरी के सडक़ मंत्रालय द्वारा भारतमाला योजना में यह सडक़ निर्माण किया जा रहा है। पूरे साढ़े 4 साल विकास के नाम से राज्य सरकार शून्य रहा है। भूपेश की ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के लिए भी कोई फंड जारी नहीं किया गया। 

इस योजना में मनरेगा की राशि खर्च की गई है, इनका एक और ड्रीम  योजना गोबर खरीदी योजना बहुत बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। विधानसभा के एक प्रश्न के उत्तर में 269 करोड़ की गोबर खरीदी बताया गया है, जिसमें 229 करोड़ का हिसाब ही नहीं मिल रहा है, कहने वाले तो यह भी कहते हैं लालू प्रसाद के चारा घोटाले से गोबर खरीदी घोटाला बड़ा घोटाला है। छत्तीसगढ़ की जनता यह सब देख रही है। 
आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news