राजनांदगांव

कलेक्टर ने छात्राओं को खिलायी कृमिनाशक गोली
12-Aug-2023 4:05 PM
कलेक्टर ने छात्राओं को खिलायी कृमिनाशक गोली

राजनांदगांव, 12 अगस्त। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला में छात्राओं को कृमिमुक्त गोली खिलाया। 

इस दौरान कलेक्टर ने भी एक गोली का सेवन कर छात्राओं को प्रेरित किए। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि कृमिनाशक गोली, पेट में होने वाली क्रीमी को नष्ट करता है। इसे खाने में हमें नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर बनाए रखने के लिए कृमिनाशक गोली का सेवन करना जरूरी है। इस दौरान सीएमएचओ मोहला ने कृमि रोग के बारे में छात्राओं को बताते संतुलित भोजन करने के सुझाव दिए। बता दें कि साल में दो बार जनवरी-अगस्त में कृमि की दवाई खिलाई जाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news