गरियाबंद

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2023 2:25 PM
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किया ध्वजारोहण

देश की एकता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस - चंदूलाल साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 16 अगस्त।  76वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने गायत्री माता मंदिर एवं राजिम गौ सेवा समिति में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश का आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। भारत के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान के चलते आज हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली है। ऐसे वीर सपूतों के बहादूरी, वीरता और शौर्य को नमन करते हैं।

पूर्व सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और शक्तिशाली देश बन गया है। श्री साहू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ब्रिटिश शासन काल में लागू तीन कानून में संशोधन किया जा रहा है इन तीनों कानूनों को बदलकर इनकी जगह तीन नए कानून जो बनेंगे, उनकी भावना भारतीयों को अधिकार देने की होगी। इन कानूनों का उद्देश्य किसी को दंड देना नहीं होगा। इसका उद्देश्य होगा लोगों को न्याय देना अर्थात दण्ड संहिता को न्याय संहिता में परिवर्तित किया जाएगा। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को फांसी, राजद्रोह कानून का खात्मा, आईपीसी, सीआरपीसी में बदलाव के लिए बिल पेश किया गया है जो प्रक्रियाधिन है।

श्री साहू ने कहा कि हम सबको देश के विरासत और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। हम सब भारतवासी है ऐसी भावना के साथ एकता के साथ देश और समाज में रहना चाहिए। तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। नागरिकों में कर्तव्य की भावना होनी चाहिए जिससे हमारा देश समृद्ध होगा। इस दौरान उन्होंने गौ माता की सेवा करने के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में गौ सेवा समिति के पदाधिकारी घनाराम साहू, लालचंद मेघवानी, अजय साहू, पवन गुप्ता, संजीव चंद्राकार, संतोष साहू, मनोज जयदेव, सुनील श्रीवास्तव, लखनलाल सिन्हा, मणिराम साहू, भोपराम साहू, रमेश गुप्ता, मैविन्दर परकार, खम्मनलाल साहू, सहित व्यापारीगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय खरे द्वारा दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news