गरियाबंद

पैरी गंगा कॉलेज में सियाराम ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2023 9:52 PM
पैरी गंगा कॉलेज में सियाराम ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर,  17 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे पैरी गंगा महाविद्यालय में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, साथ ही राष्ट्रपति महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर  वीर नारायण सिंह  एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उसके उपरांत सभी वीर शहीदों  की कुर्बानी को याद कर उन्हें प्रणाम किया। श्री  ठाकुर ने कहा-हमारे देश की आजादी में उन वीर शहीदों का बहुत ही योगदान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है, हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिनके कारण आज हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

प्राचार्य अंबिका साहू ने  कहा कि  आज से लगभग 76 वर्ष पहले 15 अगस्त सन 1947 को हमारा भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था। इस आजादी के पीछे कई क्रांतिकारी सैनिकों तथा कई महान पुरुषों ने अपने बलिदान  दिया। बलिदान ही नहीं अपितु उन्होंने अपने परिवार को भी खोया। इस स्वतंत्रता दिवस को हमें बड़े जश्न और उल्लास के साथ मनाना चाहिए,  साथ ही उपस्थित छात्र छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में कोमल ठाकुर, मोहन सिंह कुशवाह, देवी सिंह कमलेश, शहीद परिवार के सदस्य, तनवीर राजपूत, तुबेन्द्र सुरजाल, रितिका भोसले, थाना से कोमल धृतलहरे, ललित नेताम संस्था से योगेश साहू, सोबन नेताम, हेमंत नेताम, सबा नाज़, उमेश यादव, पूजा यादव साथ ही छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि कंडरा द्वारा किया गया।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news