गरियाबंद

पिता ने दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटकाया, गिरफ्तार
01-Sep-2023 4:18 PM
पिता ने दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटकाया, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 1 सितंबर।
राजिम में एक पिता ने अपने ही दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी के जंगल में 10 माह के दुधमुंहे बच्चे की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को फंदे से उतरवा कर चिरघार भिजवाया। इधर जांच में पता चला की बच्चे को उसके ही पिता ने फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने आरोपी पिता दौलत बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। 

बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे का पिता बार-बार उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी पिता झगड़ा किया। इसके बाद बच्चे को उससे छिनकर ले जाता था और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला उसके बाद बच्चे की खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर आरोपी ने बच्चे को गनियारी के जंगल में ले जाकर पैंट-शर्ट के सहारे फांसी पर लटका दिया। उसके बाद जब घर पहुंचा, तो परिजनों से इसकी जानकारी लगी। परिजनों ने बताया कि आरोपी पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news