गरियाबंद

भारत जोड़ो पदयात्रा के एक वर्ष पूरे, कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
08-Sep-2023 7:16 PM
भारत जोड़ो पदयात्रा के एक वर्ष पूरे, कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 8 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रभारी के रूप में संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला में पदयात्रा निकाल कर मनाया जा रहा हैं।

इस दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया और साथ ही भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के पूर्व महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया।

श्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी के पदयात्रा देश की जनता को भाई चारा का संदेश के रूप में जाना जाएगा जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ सहित देश मे भाजपा द्वारा जाति धर्म को खण्डन करने का प्रयास किया जा रहा हैं जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध जारी रहेगा। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगाँठ में जनक ध्रुव आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, सजंय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, लोकेश कोमर्रा, कांतिलाल पाथर ने भी उपस्तिथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ततपश्चात जिला कांग्रेस भवन से पदयात्रा निकाली गई जो तिरँगा चौक, मेन सदरबाजार से होते हुए बाजार, बस स्टैंड होते हुए कांग्रेस भवन पहुँच पद यात्रा का समापन किया गया।

भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से कार्यकर्ताओं की अधिक उपस्थिति रही जबकि राजिम विधानसभा क्षेत्र में कम रहा। वहीं नगर के कार्यकर्ता भी गिनती के रहे। देर से पहुँचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की जानकारी नहीं देने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षजनक ध्रुव, युगलकिशोर पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, पुष्पा साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर, लोकेश कोमर्रा, कांतिलाल पाथर, हाफिज खान, भोला जगत, सेवाराम गुप्ता, हलोराम नेताम संजय नेताम, डलेश्वर देवांगन, अवध राम, भानु सिन्हा, चन्द्रभूषण चौहान, अमित मिरी, नन्दनी त्रिपाठी, हलोराम नेताम एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news