कोण्डागांव

हक को मांगने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं लोग-लता
21-Sep-2023 9:25 PM
हक को मांगने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं लोग-लता

स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की हड़ताल को भाजपा का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के  अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी सम्मिलित हुईं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा 4 सितंबर से हड़ताल किया जा रहा है। कर्मचारी कल्याण संघ सदस्यों द्वारा विधायक निवास का घेराव भी किया गया। आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर से समाज कल्याण के विज्ञापन छापकर खुद को हितैषी बनाने में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर आज समाज का हर वर्ग इतना मजबूर है कि बारिश में भीगते हुए अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने को मजबूर हैं। 

हड़ताल का समर्थन करते हुए लता उसेंडी ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से लोक लुभावने वादे किए एवं बाद में उन्हीं वादों से मुकर कर आमजन के साथ धोखा किया है। आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के लिए पहचानी जा रही है। आए दिन ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब जनता के सामने आ रहा है। कांग्रेस सरकार में बैठे हुए मंत्री सिर्फ अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अपने ही जेब भरने में लगे हुए हैं, और जो निम्न वर्ग और जरूरतमंद लोग जिन्होंने भरोसा कर कर कांग्रेस को सत्ता पर बिठाया था, आज अपने हक को मांगने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ की आम जनता कभी माफ नहीं करेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता दीपेश अरोरा, संतोष पात्रे,नागेश देवांगन एवं अन्य सहयोगी जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news