कोण्डागांव

नवाखानी मिलन समारोह मे उमड़ा जनसैलाब, विधायक चंदन कश्यप ने महिलाओं का किया सम्मान
06-Oct-2023 3:29 PM
नवाखानी मिलन समारोह मे उमड़ा जनसैलाब, विधायक चंदन कश्यप ने महिलाओं का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 अक्टूबर। 
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केशरपाल के बाजार स्थल में नवाखानी त्योहार के उपलक्ष्य मे आयोजित मिलन समारोह हुआ, जिसमें क्षेत्र की हज़ारों महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम मे नारायणपुर विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप सोनारपाल से कांग्रेस भरोसा यात्रा के माध्यम से बाइक में हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ केशरपाल पहुंचे, वहा उनका महिलाओं के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 

विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों के हितों मे कार्य कर रहीं है। हमारी कांग्रेस ने महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है, हमारी सरकार ने मितानीनों, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ का मानदेय बढ़ा, साथ ही महिला स्व. सहायता समूह के महिलाओं का कर्जा माफ हुआ है  इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला हितैषी सरकार है।

प्रदेश के महिला स्व. सहायता समुह का 12 करोड़ का कर्जा माफ करने वाली हमारी सरकार है। प्रदेश मे 15 साल तक महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं थीं लेकिन हमारी सरकार मे प्रदेश की महिलाएं आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहीं है। आज भूपेश है तो भरोसा है का नारा सार्थक नजर आ रहा है। हमारी पार्टी ने पिछले चुनाव में 36 वादे किए थे जिनमे से लगभग सभी वादा को हमने पूरा किया है।

विधायक चंदन कश्यप ने आगामी चुनाव मे पुन: कांग्रेस के पक्ष मे वोट करके नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक बनाने एवं प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,वरुण सेठिया,धनुर्जय नेताम,युवा कांग्रेस नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवांगन,प्रमोद नैलवाल,जनपद सदस्य निलय कश्यप,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री यादव,जया ध्रुव,तुलसी कश्यप,भारती पांडे,भागवत कश्यप,अचल वाजपेयी,उमेश जोशी मोसु बघेल,महेंद्र पाढ़ी, अभिषेक वाजपेयी,जीवन सेठिया, रैतूराम बघेल,खगेश्वर चौबे, सोनधर दीवान,,सुलधर कश्यप, श्रीधर यादव, ज्ञानु कश्यप, रैनु कश्यप,पूरन मौर्य, दया दीवान,भुवनेश्वर बघेल,प्रमोद मौर्य,हेमकुमार चौहान, लोकेश कश्यप, पूरन हेमराज , दीनबन्धु पोयम, आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news