दन्तेवाड़ा

इनामी नक्सली का समर्पण
13-Oct-2023 3:08 PM
इनामी नक्सली  का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 13 अक्टूबर।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये को गुरुवार को कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष चेतन नाट्य मंडली अध्यक्ष ने आत्मसमर्पण किया। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली पर एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।

राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली संगठन के सदस्यों द्वारा निरंतर आत्मसमर्पण किया जा रहा है। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत पिट्टेपाल पंचायत चेतन नाट्य मंडली अध्यक्ष राकेश कडिय़ामी (23 वर्ष) ने गुरुवार को घर वापसी की। राकेश बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना का निवासी है।

उक्त नक्सली लीडर नक्सली विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय था। इसके साथ ही सडक़ काटने की गतिविधियों में भी शामिल था। इसके फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news