कोण्डागांव

पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण एसपी ने सुनीं जवानों की समस्याएं
26-Oct-2023 9:37 PM
पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण एसपी ने सुनीं जवानों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 26 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक कोंडागांव द्वारा  पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी, कर्मचारियों की गुज़ारिशें सुनी और तत्काल निराकरण के निर्देश दिये।

गुरुवार को प्रतिवर्ष की भांति पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव वाय अक्षय कुमार द्वारा रक्षित केन्द्र कोण्डागांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक को परेड की सलामी दी गई। तत्पश्चात परेड निरीक्षण एवं वाहन निरीक्षण किया गया तथा अच्छे गणवेश में सुसज्जित अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।  

निरीक्षण समाप्ति पश्चात पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा दरबार लगाया गया जिसमे पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों की शिकायतों एवं गुजारिशों का मौके पर ही निवारण किया गया। पुलिस अधीक्षक के सहज व्यवहार से जवानों ने भी खुलकर अपनी बात उनके समक्ष रखी, जिसमें वेतन, भत्ते, आवास स्थानांतरण इत्यादि से जुड़ी चर्चा भी हुई। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन में रहने, जनता के साथ उचित व्यवहार करने, जनता से जुडकर कार्य करने एवं सतर्क रहकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गई।  

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक भुवनेश्वरी पैकरा, रक्षित निरीक्षक  मुकेश जोशी एवं पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news