रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। खमतराई क्षेत्र के एक कबाड़ फैक्ट्री में रात भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके के लोगों में हडक़ंप मच गया है। फैक्ट्री से आग निकलता देखकर आने जाने वाले राहगीरों में भी हडक़ंप मच गया। यह घटना बीती शनिवार रात की है, जहां कबाड़ी यार्ड में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ां भी पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।गोदाम में आग लगने के बाद पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल की चार गाडिय़ां आग बुझाने में लगी रहीं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधारी साहू के कबाड़ गोदाम में आग लगी है। यह बीती शनिवार रात की घटना है। गोदाम में अधिक मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैलती गई और बड़ा आकार ले ली। वहीं आग की लपटें दूर तक दिख रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।