रायगढ़

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े के पास सवा करोड़ तो भाजपा प्रत्याशी के पास 4 लाख की संपत्ति
29-Oct-2023 7:00 PM
कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े के पास सवा करोड़ तो भाजपा प्रत्याशी के पास 4 लाख की संपत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कांगे्रस विधायक उत्तरी जांगड़े का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है जिसका कारण है कि उनके नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार बीते पांच सालों में उनकी संपत्ति छह गुना बढ़ गई है। जबकि विधायक बनने से पहले उनकी संपत्ति मात्र 13.95 लाख चल और 12 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति थी। वहीं इनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा की प्रत्याशी शिवकुमारी चौहान के पास खुद का मकान होने के साथ-साथ चार लाख की संपत्ति भी है।

विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन का दौर चल रहा है। 30 अक्टूबर को इसकी अंतिम तारीख है। रायगढ़ विधानसभा सीट को छोडकर बाकी सभी में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ अभ्यर्थियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण भी दिया है।

वर्तमान विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े को ही कांग्रेस ने दोबारा मौका दिया है। भाजपा ने इस बार नए चेहरे शिवकुमारी चौहान को उतारा है। दोनों की संपत्ति में बहुत अंतर है। उत्तरी जांगड़े की संपत्ति में बीते पांच सालों में बहुत उछाल आया है। 2018 की तुलना में उनकी संपत्ति छह गुना बढ़ गई है। 2018 में उत्तरी और गनपत जांगड़े के पास करीब 13.95 लाख चल और 12 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति थी। पहली बार विधायक बनने वाली उत्तरी जांगड़े की संपत्ति छह गुना बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार जब पहली बार सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उत्तरी जांगड़े ने 2018 में शपथ पत्र जमा किया था उसमें उनकी संपत्ति 13.95 लाख चल और 12 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति थी। अब एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरी उत्तरी जांगड़े ने 2023 चुनाव के लिए दिए गए एफिडेविट में यह कई गुना बढ़ चुकी है। अकेले उत्तरी के पास करीब 52.98 लाख की चल संपत्ति और 55 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति है। गनपत के पास भी 9 लाख रुपए की चल संपत्ति और 45 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति हो चुकी है। दोनों के पास कुल मिलाकर 2018 में 23 लाख की संपत्ति थी जो अब करीब 1.69 करोड़ रुपए पहुंच गई है। मतलब संपत्ति में छह गुना से भी अधिक का इजाफा हुआ है।

उत्तरी जांगड़े के सामने भाजपा ने गृहिणी शिवकुमारी चौहान को उतारा है। दोनों जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संपत्ति के मामले में दोनों शिवकुमारी कहीं नहीं टिकती है। शिवकुमारी के पास करीब 4.05 लाख की चल संपत्ति है और उनके पति के पास 5.30 लाख की चल संपत्ति है। वहीं शिवकुमारी के नाम पर कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। उनके पति की अचल संपत्ति का मूल्य करीब 21.80 लाख है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news