कोण्डागांव

भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, लता पहुंचीं थाने
03-Nov-2023 10:36 PM
भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, लता पहुंचीं थाने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 3 नवंबर। ग्राम पंचायत बाफना के 55 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत कोतवाली थाना कोंडागांव में दर्ज कराई गई है।

इस बारे में प्रार्थी भाजपा कार्यकर्ता जगदीश पांडे ने जानकारी देते बताया कि क्षेत्र में प्रचार करने के बाद जब वह घर लौट रहा था, इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता संजय करण और सुक्मु कोर्राम ने उसे गाड़ी से उतर कर उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की है।

उसने आगे बताया कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं करती है, तो वह कोतवाली थाना के सामने बैठकर आत्महत्या कर लेगा।

 इस मौके पर कोतवाली पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कोंडागांव में हार रही है, कांग्रेस के कार्यकर्ता बौखलाहट के मारे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जबरन मारपीट कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news