बेमेतरा

प्रकाश पर्व पर शहर में निकला नगर कीर्तन वाहे गुरु दा खालसा.. नारों से गूंजा पूरा शहर
28-Nov-2023 2:14 PM
प्रकाश पर्व पर शहर में निकला नगर कीर्तन वाहे गुरु दा खालसा.. नारों से गूंजा पूरा शहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 नवंबर।
स्थानीय सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव जयंती पर प्रकाश पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। 554 वें प्रकाश पर्व पर सिख समाज की ओर से सप्ताह भर से अलसुबह नगर में नगर कीर्तन निकाला गया। दोपहर 2 बजे लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सिख समाज समेत अन्य समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

गुरुद्वारा में दिन भर भजन कीर्तन होता रहा। शाम करीब 5 बजे समाज के लोगों के द्वारा शहर के गुरु गोविंद सिंह चौक पर गुरुनानक देव की 554 वीं जयंती पर 554 दीपक जलाए गए। दीपक की रोशनी से चौक जगमगा उठा। वहीं वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह के नारों से माहौल में उत्साह आ गया।

समाज के लोगों ने बंद रखे अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान 

गुरु नानक जयंती के कार्यक्रमों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने समाज के लोगों ने सोमवार को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। कार्यक्रम में श्याम सिंग छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, प्रीतपाल छाबड़ा, मनीष छाबड़ा, पप्पी अजमानी, प्रीतम हुरा, नीलू छाबड़ा, जसपाल चावला, जसपाल सलूजा, रंजीत सलूजा आदि शामिल हुए। लोगों ने बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश मिलता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news