बलौदा बाजार

प्रिंसिपल ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए संजय पाण्डेय
08-Dec-2023 9:06 PM
प्रिंसिपल ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए संजय पाण्डेय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 दिसंबर। अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य संजय कुमार पाण्डेय को राजस्थान के जयपुर में गत दिनों प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2023 के राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया।

प्राचार्य संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यूनिवर्सल मेंटॉर एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रिंसिपल ऑफ द ईयर का चयन किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन को ध्यान में रखा जाता है। इस आधार पर उनका चयन किया गया। अम्बुजा विद्यापीठ का शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी स्थान है। प्राचार्य पांडेय ने विगत 12 वर्षों से अध्यापन, बोर्ड परीक्षा एवं सह शेक्षिक गतिविधियो में उत्कृष्ठ परिणाम दिया है।

हाल ही में इनकी पेरेंटिंग पर बेहद उपयोगी पुस्तक पेरेंटिंग-लर्निंग एंड अनलर्निंग (भाग- 1) का प्रकाशन हुआ है। इनके सम्मान पर जिले का शिक्षा जगत गौरवान्वित हुआ है।

विदित हो कि पूर्व में भी श्री पांडेय को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान,रास्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, शिक्षक रत्न पुरस्कार, अवंतिका राष्ट्रीय सेवा सम्मान, शिक्षाविद पुरस्कार, अवंतिका - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार, बेस्ट परफ़ॉरमिंग प्रिंसिपल-अम्बुजा विद्या निकेतन ट्रस्ट, अवंतिका - आचार्य शिरोमणि पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। श्री पांडेय की इस उपलब्धि पर विद्यालय - प्रबंधन व शाला परिवार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news