बलौदा बाजार

सशस्त्र झंडा दिवस पर कलेक्टर को लगाया बैज़
09-Dec-2023 4:34 PM
सशस्त्र झंडा दिवस पर कलेक्टर को लगाया बैज़

बलौदाबाजार, 9 दिसंबर। गुरुवार को देश भर में सशस्त्र सेनाओं के सम्मान,नि:शक्त सैनिकों व शहीद परिवार के कल्याण के लिए झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत कलेक्टर चंदन कुमार को भी सेना के जवानों द्वारा बैज़ लगाया गया।

इस मौके पर श्री कुमार ने जिला के समस्त शैक्षणिक संस्थानों,अन्य विभिन्न संस्थानो तथा शासकीय कर्मचारियों,अधिकारियों व जिलावासियों से पूर्व सैनिकों के लिए सहयोग करने का आव्हान किया। सात दिसंबर को पूरे देश मे शहीद जवानों के परिवारों की सहायता हेतु झंडा बैज़ का विक्रय कर धनराशि इक्कठा किया जाता है। उक्त प्राफ्त राशि को सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से जमा कर दिया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news