रायपुर

ठिठुरन बढऩे वाली है, फिर आ रहा एक पश्चिमी विक्षोभ
15-Dec-2023 7:32 PM
ठिठुरन बढऩे वाली है, फिर आ रहा एक पश्चिमी विक्षोभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 दिसंबर। एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में पश्चिम से आ रही है।जो 5.8 किलोमीटर पर 58 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है।  इस वजह से प्रदेश में कल 16 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी में वृद्धि होने सम्भावना है, जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। विज्ञानियों ने इस वर्ष अच्छी ठंड पडऩे की उम्मीद जताई है। गुरुवार को अंबिकापुर 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

प्रदेश में सरगुजा संभाग में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

हालांकि बिलासपुर व पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news