रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 15 दिसंबर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के अन्तर्गत अन्तरमहाविद्यालयीन रोड सायकलिंग (म./पु.) प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को नेताजी सुभाष महाविद्यालय, बेलभाठा, अभनपुर रायपुर में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में पुरूषों एवं महिलाओं के लिये 20 कि.मी. की रेस रखी गयी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के पांच महाविद्यालयों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल उरकुरकर, वरिष्ठ क्रीडाधिकारी, कला, वाणिज्य महिला महा., देवेन्द्र नगर रायपुर व कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वीके मिश्रा थे।
इस अवसर पर शिव कुमार पांडे, डॉ. आशीष दीवान, रविन्द्र खाण्डे विभिन्न महाविद्यालय के क्रीडाधिकारी, कोच, मैनेजर, अधिकारीगण व खिलाड़ी उपस्थित थे। समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे।
पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान चंदन कुमार साहू, नेताजी सुभाष महावि. अभनपुर, द्वितीय स्थान- दीपक कुमार सिरदार, नेताजी सुभाष महावि. अभनपुर, ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान अनुसुईया, शासकीय महावि. कुरूद, द्वितीय स्थान कांति साहू, नेताजी सुभाष महावि. अभनपुर, तृतीय स्थान प्रमिला यादव, सेठ फूलचंद महावि. नवापारा ने प्राप्त किया। उपरोक्त प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त खिलाड़ी अखिल भारतीय विवि प्रतियोगिता हेतु चयन किये जाएंगें। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. विनय यादव ने किया। उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ. वीके मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।