राजनांदगांव

कार्यकर्ताओं की बदौलत जिले में कांग्रेस का वर्चस्व कायम
16-Dec-2023 3:47 PM
कार्यकर्ताओं की बदौलत जिले में कांग्रेस का वर्चस्व कायम

 कांग्रेस ने नवनिर्वाचित विधायकों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 दिसंबर। शहर जिला कांग्रेस व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर को स्थानीय सतनाम भवन में अविभाजित राजनांदगांव के कांग्रेस के विधायकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सतनाम भवन में राजनांदगांव कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत यात्री हिमानी वासनिक द्वारा राज्यगीत अरपा पैरी के धार गीत से समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल व खैरागढ़ विधायक यशोदा पितांबर वर्मा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा शॉल श्रीफल व कांग्रेस का गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

स्वागत भाषण देते जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि कांग्रेस संगठन के सभी कार्यकर्ताओं पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ी और जिले में अच्छा माहौल बनाया। जिसकी बदौलत जिले में 5 विधायक हमारी है। शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा की राजनांदगांव हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। जिले के 6 विधानसभा में से 5 में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। जिसका श्रेय कांग्रेस के एक-एक सिपाही को जाता है, जो कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने में लगाई है।

डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस के एक-एक सिपाही ने किया है। जिसका अच्छा परिणाम रहा कि अविभजित राजनांदगांव जिले में पांच विधानसभा सीट कांग्रेस के पक्ष में रहा है। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, मजदूरों व किसानों की सरकार है। आज छत्तीसगढ़ में खेतों का रकबा बढ़ा है, किसानी बढ़ी है तो उसका श्रेय कांग्रेस सरकार एवं उनकी जनहितकारी योजनाओं को जाता है। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं कार्यकर्ताओं की जीत है। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत से पहली बार विधायक बनी हंूं।

इस दौरान श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम सिंह कोठारी, प्रकाश यादव, हेमा देशमुख, शाहिद खान, मेहुल मारू, महेन्द्र यादव, सुदेश देशमुख, रूपेश दुबे, विरेन्द्र बोरकर, राहुल तिवारी, नरेश शुक्ला, धीरज मेश्राम, राजू खान, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, माया शर्मा, सूर्यकांत जैन, घनश्याम देवांगन, मनीष साहू, महेश साहू, मनीष गौतम, मानव देशमुख, प्रज्ञा गुप्ता, भोला यादव सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। समारोह का संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री अजय मारकंडे व अमित चंद्रवंशी ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news