राजनांदगांव

पालक बनकर कन्या आश्रम पहुंचे कलेक्टर
16-Dec-2023 3:49 PM
पालक बनकर कन्या आश्रम पहुंचे कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 राजनांदगांव, 16 दिसंबर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन ने शुक्रवार को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिल्हाटी में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति कन्या आश्रम पहुंचकर बालिकाओं के बिच समय बिताया। कलेक्टर यहां पालक बनकर पहुंचे। कलेक्टर ने सर्दी की मौसम को देखते बालिकाओं को स्वेटर और चॉकलेट व पेन भी वितरित किया। कलेक्टर ने बालिकाओं का हालचाल जाना और आदिवासी विकास विभाग और आश्रम अधीक्षिका को निर्देशित किया कि समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराएं।

कलेक्टर ने बालिकाओं को रोचक बातें बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने अपने स्कूली जीवन की अनुभव साझा किया। कलेक्टर ने  कहा कि सदैव अनुशासित रहे, लगन के साथ पढ़ाई करें और अपने शिक्षकों, बड़े बुजुर्गों के ज्ञान का अनुशरण कर जीवन में आगे बढ़े।

 कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियां, विभिन्न  ज्ञानवर्धन किताबों को पढऩे की सीख दी। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चे साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि  बचपन की सीख और समझ जीवन को पंख देती है। सपनों को साकार करने हौसलो की उड़ान भरना जरूरी है।

 

इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे, मंडल संयोजक दिलेश्वर वर्मा, प्राचार्य धर्मेन्द्र सारस्वत उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news