राजनांदगांव

नांदगांव हॉकी लीग : कल से 4 जिलों के दो सौ खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
17-Dec-2023 2:51 PM
नांदगांव हॉकी लीग : कल से 4 जिलों के  दो सौ खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

बालक-बालिका वर्ग के लिए कल से प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ में ग्रास रूट हॉकी को मजबूत करने का जिम्मा रूद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी ने साझा किया है। हॉकी की नर्सरी के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 से 23 दिसंंबर तक बालक एवं बालिका वर्ग की राजनांदगांव हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। स्पर्धा की तैयारियों के संबंध में एक बैठक अंतरराष्ट्रीय  हॉकी स्टेडियम  राजनांदगांव में 16 दिसंबर शाम 4  बजे आयोजित की गई थी। यहां टूर्नामेंट से संबंधित रूपरेखा पर विचार किया गया। बताया गया कि रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं मेजबान राजनांदगांव की तीन टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टूर्नामेंट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

बैठक में  जिला हॉकी संघ के कार्यकारिणी सदस्य, सभी वरिष्ठ खिलाड़ीगण तथा अन्य सभी जूनियर  खिलाड़ी  उपस्थित थे। प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए शिवनारायण धकेता,  सत्यनारायण शर्मा,  रामअवतार जोशी,  रमेश डाकलिया,  नीलम चंद जैन,  फिरोज अंसारी,  छोटेलाल रामटेके,  भागवत यादव,  अशोक नागवंशी,  भूषण साव,  प्रिंस भाटिया,  गुणवंत  पटेल,  अमित माथुर, अनुराज श्रीवास्तव,  मृणाल चौबे,  संतोष चोखांद्ररे,  दिलीप रावत, किशोर धीवर, सचिन खोब्रागढे,  कुशाल यादव,  कृष्णा यादव, अनीश रजा,  शकील अहमद,   दीपेश चौबे,  हारून खान,  अभिनव मिश्रा,  मनोज सिन्हा एवं समस्त वर्तमान व जूनियर खिलाडिय़ों ने सुझाव दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news