राजनांदगांव

नारायणपुर के किसान की आत्महत्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार - मेहुल
17-Dec-2023 3:18 PM
नारायणपुर के किसान की आत्महत्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार - मेहुल

राजनांदगांव, 17 दिसंबर। नारायणपुर के एक किसान द्वारा कर्ज बोझ के कारण की गई आत्महत्या दुखद और गंभीर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेहुल मारू ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की असंवेदनशीलता और वायदाखिलाफी ने एक अन्नदाता को आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। यदि भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में 2 लाख तक कर्जामाफ कर दिया होता, किसान को आत्महत्या नहीं करना पड़ता। किसान हीरू बढ़ई पर 1.24 लाख का कर्ज था, उसको कर्ज माफी का भरोसा था। उसके पुत्र की भी शादी थी। कर्ज वसूली के नोटिस से वह मानसिक दबाव में आ गए थे। मृतक किसान के बेटे ने भी कहा कि भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान 2 लाख रुपए कर्ज माफ करने की बात कहकर गए थे। सरकार के कर्जमाफी के निर्णय नहीं लेने से वह व्यथित थे। 

मेहुल मारू ने कहा कि भाजपा के अनेक नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था। इस संबंध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। अब भाजपा की सरकार बन गई है तो भाजपा कर्जमाफी के वायदे से मुकर रही है। जिससे अन्नदाता किसान दुखी और व्यथित है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news