कोण्डागांव

सालेभाट में सिविक एक्शन प्रोग्राम, स्कूली बच्चों को खेल किट
19-Dec-2023 9:18 PM
सालेभाट में सिविक एक्शन प्रोग्राम, स्कूली बच्चों को खेल किट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 दिसंबर।
जी/188वीं वाहिनी केरिपु बल द्वारा ग्राम सालेभाट़ में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों को खेल किट वितरित किए गए।

भारत सरकार, गृह मंत्रालय के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत भवेश  चौधरी, कमाण्डेंट 188 बटा. के.रि.पु. बल के निर्देशन में ओमप्रकाश विश्नोई (सहा. कमाण्डेंट) जी./188 समवाय केरिपु बल द्वारा ग्राम पंचायत सालेभाट में सोमवार को सिविक एक्षन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके दौरान सालेभाट हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला हरवेल के बच्चों को ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट किट, वॉलीबाल सेट, फुटबॉल, कैरम बोर्ड,चेस बोर्ड और स्पोट्स टी-शर्ट/हॉफ निकर एवं स्पोट्स शूज का वितरण किया गया। 

इस मौके पर श्री विश्नोई द्वारा आम जनता को यह संदेश दिया गया कि केरिपु बल के जवान आप सभी की सुरक्षा के लिए है तथा आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच भाईचारे का सम्बन्ध स्थापित करना है, जो उम्मीद के मुताबिक पूरा हो रहा है तथा क्षेत्र के लोगों में केरिपु बल के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है। 

सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं गांव को स्वच्छ रखने की सलाह दी गयी। साथ ही साथ गांव के युवा छात्रों को बल में भर्ती होने हेतु भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। 

इस कार्यक्रम में एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा, तह्सीलदार केशकाल आषुतोष शर्मा, और सीईओ रामेश्वर माहापात्रा, एवं ग्राम पंचायत सालेभाट के सरपंच समलुराम कुंजाम, हाई स्कूल के प्राचार्य  पनिश्वर साहू एवं पूर्व माध्यमिक षाला के प्रधान अध्यापक सुखदास कोरेटी एवं शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण महिलाएं, पुरूष ,नवयुवक तथा समवाय के अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवान उपस्थित रहे। 

सभी ने सीआरपीएफ के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सीआरपीएफ को सादर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news