कोण्डागांव

ओडिशा का 500 कट्टा धान
20-Dec-2023 8:40 PM
ओडिशा का  500 कट्टा धान

कोंडागांव, 20 दिसंबर। छिनारी चेक पोस्ट पर ओडिशा का 500 कट्टा धान को वाहन समेत जब्त किया गया।

खाद्य निरीक्षक माकड़ी हितेश दास मानिकपुरी को छिनारी चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों ने सूचना दी कि वाहन क्रमांक सीजी-17 केएम-0215 में 500 कट्टा ओडिशा का धान का परिवहन किया जा रहा है।

खाद्य निरीक्षक मानिकपुरी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। वाहन चालक भुकचंद पोयाम मालगांव ने बताया कि उक्त धान माजिसा राईस मिल कोण्डागांव ले जाया जा रहा है। इस धान के परिवहन हेतु किसी प्रकार का दस्तावेज या अनुमति नहीं है। 

विदित है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य से धान का आयात 30 अपै्रल 2024 तक प्रतिबंधित है। अत: खाद्य निरीक्षक के द्वारा उक्त धान एवं वाहन को जब्त कर पुलिस थाना अनतपुर की अभिरक्षा में दिया गया है।

 प्रकरण आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जांच कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक माकड़ी हितेश दास मानिकपुरी, ग्राम सचिव रजधर पोयाम एवं ग्राम कोतवाल नवलदास शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news