रायपुर

हसदेव की दोषी कांग्रेस सरकार के घडिय़ाली आँसू
31-Dec-2023 9:29 PM
हसदेव की दोषी कांग्रेस सरकार के घडिय़ाली आँसू

रायपुर, 31 दिसंबर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर हसदेव जंगल कटाई पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि कांग्रेस हसदेव वन में कोयला खदान और पेड़ों की कटाई के नाम पर आदिवासियों एव छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर रही है जबकि आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के चरित्रों को जानती है इसलिए कांग्रेस को नकार दिया   दीपक बैज को ज्ञात हो टीएस सिंहदेव  जब कांग्रेस सरकार में मंत्री थे तो कहा था  हसदेव में पेड़ काटने के पहले वो अपने सीने में गोली खाएंगे  पर उसके बाद भी भूपेश बघेल जी ने मुख्यमंत्री रहते  पेड़ो की कटाई जारी रखी और छत्तीसगढ़ की जनता को विकास एवं बिजली की जरूरत बता कर गुमराह किया।  तब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सांप सूंघ गया था कांग्रेस हमेशा दोहरा चरित्र लेकर राजनीति करती है।

 देवलाल ने कहा कि जब 43 हेक्टेयर में फैले पेड़ों की कटाई हुई तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। तत्?कालीन मुख्?यमंत्री भूपेश बघेल से उस समय जब मीडिया ने सवाल किया तो बघेल ने इसे देशहित के लिए जरुरी बताया था। गौर करने वाली बात यह भी है कि 2015 में कांग्रेस के पूर्व राष्?ट्रीय अध्?यक्ष राहुल गांधी भी इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news