बस्तर

अवैध धान परिवहन के 9 मामले, 314 क्विंटल धान- 7 वाहन जब्त
06-Jan-2024 4:48 PM
अवैध धान परिवहन के 9 मामले,  314 क्विंटल धान- 7 वाहन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। 
बस्तर जिले के सात जगहों पर स्थापित जांच नाका में लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय कृषि उपज मंडी जगदलपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध धान परिवहन के 9 मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें 314 क्विंटल धान और 7 वाहन को जब्त किया गया है। 

जिले में एक जनवरी तक धान का अवैध परिवहन करते हुए कार्रवाई में 6 लाख 64 हजार 726 रुपए की अनुमानित मूल्य का धान को जब्ती की गई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवैध धान परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध कई मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जिसके तहत तहसीलदार जगदलपुर द्वारा दिसम्बर में ओडिशा की सीमा में 340 बोरी और 4 जनवरी 2024 को 683 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। 

इसके अलावा बकावंड तहसील कार्यालय के द्वारा भी अवैध धान परिवहन सम्बन्धी मामले दर्ज किया गया है, धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अत: शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाकों में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका धनपुंजी, भेजापदर, कोलावल, नलपावंड, तारापुर, बदलावंड और पोटियावण्ड में स्थापित किया गया है। 

सीमा जांच नाका में अधिकारियों को सीमावर्ती राज्य से अवैध रूप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news