रायपुर

गांव से शहर तक घर-ठेले में बिक रहा गांजा, शराब
07-Jan-2024 7:13 PM
गांव से शहर तक घर-ठेले में बिक रहा गांजा, शराब

आधा दर्जन गिरफ्तार, एक लाख का गांजा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जनवरी। राजधानी के अलग अलग इलाकों से पुलिस ने पांच लोगों को गांजे और एक को अवैध शराब के साथ पकड़ा।

शनिवार को  धरसींवा पुलिस ने   ग्राम सांकरा के  सतनामी पारा के  एक  घर में  रेड पर लोकनाथ नौरंगे नाम के युवक था। कमरे की तलाशी  में  गांजा रखा मिला। लोकनाथ नौरंगे को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 100 ग्राम गांजा  कीमत  20,000/- रूपए  और इसी इलाके के ग्राम टांडा स्थित अपने होटल में महिला आरोपी मीनाक्षी साहू को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 130 ग्राम गांजा कीमत 20,000/- रूपए जप्त  किया ।आजाद चौक पुलिस ने  क्षेत्रांतर्गत स्थित आरकेसी के पास ठेला में गांजा बेच रहे  अब्दुल सलीम पिता मजीत  उम्र 44 वर्ष  ईदगाह भाटा को पकड़ा।उससे कुल 4.75 किलो गांजा कीमत 45000/- रूपये जप्त  किया। 

कबीर नगर पुलिस को जानकारी दी गई थी कि  वाल्मिकी नगर शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों को देख  बोरी लिए पुलिस को देखकर छुप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम  सन्नी तांडी  निवासी वाल्मीकि नगर  बताया।  बोरी की तलाशी लेने पर 32 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा ब्रांड मिली। इसकी  कीमत 3,840/-रूपए जप्त किया गया। मंदिर हसौद पुलिस ने रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास बाइक सवार दो लडक़ों  करण यादव एवं अनिल महेश्वरी ऊर्फ चाकू को 2 किलो 76 ग्राम गांजा एवं कीमत 17,100/- रूपए दो मोबाईल फोन एवं पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 को जप्त  किया। यह गांजा डिग्गी में रखकर बेच रहे थे। उनसे बिक्री के 410 रूपए बरामद किए गए ।

  देवेन्द्र नगर पुलिस ने शास्त्री नगर स्थित छत्तीसगढ़ भोजनालय के पास अपने एक्टीवा व क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 में गांजा रखकर बिक्री करते आरोपी अमर सारथी उर्फ छोटू  गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 900 ग्राम गांजा तथा बिक्री रकम 500 रू कीमत लगभग 18,000 रू, एक्टीवा जप्त  किया गया। सभी मामले

धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट 34( 2) के तहत दर्ज किए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news