रायपुर

कांकेर के कारोबारी को झांसा, पुलिस ले गई
08-Jan-2024 8:34 PM
कांकेर के कारोबारी को झांसा, पुलिस ले गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जनवरी। कांकेर पुलिस राजधानी के कारोबारी यशवंत सिन्हा  को गिरफ्तार कर ले गई। डीलरशिप देने को नाम पर उसने पांच लाख रूपए वसूले थे।एडवांस्ड इंटरनेशनल नामक कंपनी के नाम पर लोगों को डीलरशिप और मॉड्यूलर किचन लगवाने का झांसा दिया था।  कांकेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत रायपुर स्थित उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार कांकेर निवासी अजय गांधी ने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज की।  बताया गया कि रायपुर निवासी आरोपी यशवंत सिन्हा पिता आरके सिन्हा ने एडवांस इंटरनेशनल कंपनी के मॉड्यूलर किचन की डीलरशिप देने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपए लिए थे। आरोपी ने वादा किया था कि वह कंपनी का आउटलेट खोल कर देगा और मॉड्यूलर किचन के सारे सामान उपलब्ध कराएगा,लेकिन, ऐसा कुछ नहीं किया ।

अजय गांधी लगातार आरोपी से संपर्क कर अपने पैसे की वापसी की मांग की।लेकिन, रकम वापसी करने आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।आरोपी की नियत को देखते हुए अजय गांधी ने इस मामले की पूरी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर ले गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news