बलौदा बाजार

अब तक बायपास मार्ग संगम पर नहीं लग सका हाई मास्टर लैंप
17-Jan-2024 3:17 PM
अब तक बायपास मार्ग संगम पर  नहीं लग सका हाई मास्टर लैंप

 ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित होने के बाद भी ध्यान नहीं 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार,17 जनवरी।
नगर के यातायात व्यवस्था को सुगम करने बनाए गए बायपास मार्ग के प्रमुख संगम स्थल पर यातायात भगवान भरोसे चल रहा है। सर्वाधिक खतरनाक व ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित सकरी बाईपास की स्थिति और भी खराब है। जहां चार मार्गों का संगम होने के अलावा थोक सब्जी बाजार ढाबा व छोटे होटलों का संचालन होने के चलते वैसे भी यातायात अवस्थित रहता है। वहीं सडक़ के बीचो-बीच लोहे का स्टॉपर रखकर यातायात नियंत्रित करने की कवायद यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है। रात्रि के दौरान अक्सर लोहे के स्टॉपर को आसामाजिक तत्वों द्वारा गिरा दिया जाता है। जिसके चलते गंभीर हादसा घटित होने की आशंका सदैव बनी रहती है। यही स्थिति रिसदा कुकुरदी लवन बाईपास संगम स्थल की भी है।

विदित हो कि नगर के बायपास में चार स्थानों पर मार्ग संगम होता है। जहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों के अलावा छोटी बड़ी यात्री वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग संगम पर रात्रि के दौरान अंधेरा होने की वजह से दुर्घटना आशंका बनी रहती है। अक्सर भारी वाहनों के चलते छोटे चार पहिया वाहन चालकों को यहां जान जोखिम में डालकर वाहन चलाना पड़ता है।
यदि इन चारों स्थान पर सडक़ के मध्य हाई मास्टर लैंप लगा दिया जाए तो यह मार्ग पर आवागमन के लिए अत्यधिक सुविधाजनक होगा। इस बायपास का उपयोग अधिकांशत: सीमेंट संयंत्र की ट्रैकों द्वारा किया जाता है। गौरवतलब है कि बाईपास करीब 13 किलोमीटर लंबा है जो पनगांव के समीप से प्रारंभ होता है। जहां बलौदाबाजार से कसडोल की तरफ आने वाली वाहनों का ताता लगा रहता है यहां तीन रास्ते मिलते हैं यदि यहा हाई मास्टर लैब लगा दिया जाए तो निश्चित ही अंधेरे में डूबे रहने वाले इस मार्ग संगम पर लोगों का आवागमन में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा ही साथ ही यहां घटित होने वाले हादसों से भी लोगों को बचाया जा सकेगा। इसी प्रकार सकरी बाईपास में चार मार्गों का संगम है। जहां गिधौरी रिसदा रायपुर और बलौदाबाजार की ओर से वाहनों का आवागमन होता है।

भारी वाहनों से राहगीरों को रहता है खतरा

वाहनों के रेल की वजह से लोगों को आवागमन में जान चुकी बना रहता है। बायपास में ही रिसदा के समीप भी चार मार्गों का और कुकुर दी बायपास के पास भी बलौदाबाजार भाटापारा मार्ग ग्राम भरसेला व रिसदा मार्ग का संगम है। 

उक्त चारों स्थान पर मार्ग संगम में लगातार भारी वाहन सडक़ पार करते हैं।जिससे कई बार गंभीर हादसे से घटित होते हैं।रात्रि के दौरान तो दो पहिया छोटे चार पहिया वाहनों के चालकों को इन मार्ग संगम स्थान को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार सडक़ के मध्य स्थित डिवाइडर भी रात्रि में नजर ना आने की वजह से वाहन डिवाइडर से ही जा भिड़ते हैं। अत: इन सभी स्थानों पर हाई मास्टर लैंप लगा दिया जाए तो आवागमन के दौरान लोगों को सुविधा तो होगी ही यहां होने वाली दुर्घटनाएं भी कम होगी। नगरवासियों ने मार्ग संगम पर शीघ्र ही हाई मास्टर लैंप लगाने की मांग की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news