बलौदा बाजार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी
18-Jan-2024 4:14 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 जनवरी। भाटापारा ब्लॉक के आदर्श ग्राम देवरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर का आयोजन किया गया। संकल्प यात्रा में जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष परस देवांगन ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार की समस्त योजनाओं को विस्तार से जनता के बीच रखा। और अधिकारियों को जनता के साथ मिलकर सभी योजनाओं का कृयानवयन का निर्देश दिया गया। सरकारी योजनाओं का और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से ध्यान दें। मंडल अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर ने 22 जनवरी को ग्रामीण को अपने अपने घरों में दिवाली की तरह दिए जलाने की अपील की। भाजपा जिला मंत्री महाबल बघेल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच रखी।

इस शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार, भाजपा महामंत्री पवन वर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू देवरी सरपंच सेवक साहू, सेमरिया सरपंच प्रमोद मोदी निषाद, जीवन वर्मा जनपद पंचायत के सीईओ गेंदरे, हेमलाल वर्मा, संतोष शर्मा, सचिव सतीश वर्मा, सहित जनपद के पदाधिकारीगण, देवरी के शिक्षकगन देवरी पंचायत के पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news