गरियाबंद

आम चुनाव: भाजपा का दीवार लेखन शुरू
18-Jan-2024 4:18 PM
आम चुनाव: भाजपा का दीवार लेखन शुरू

नवापारा-राजिम, 18 जनवरी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का दीवार लेखन अभियान प्रदेशभर में शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल नवापारा के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त ‘‘दीवार लेखन कार्यक्रम‘‘ का शुभारंभ हुआ। अशोक बजाज ने दीवार पर कमल का फूल बना ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा गया। भाजपा नेताओं ने बताया कि आगामी एक माह तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘‘फिर इस बार-मोदी सरकार’’ के स्लोगन के साथ हर बूथ में दीवार लेखन करेंगे।

इस अवसर पर बलदेव सिंह हुन्दल, किशन सांखला, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, पार्षद मयाराम साहू, दयालु राम गाड़ा, दुकालू चक्रधारी, किशोर देवांगन, रेशम हुन्दल, धीरज साहू, भूपेन्द्र सोनी, श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, शांता कहार आदि मौजूद थे। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news