गरियाबंद

शिवसेना जिला उपाध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवेश, विधायक ने गमछा पहनाकर किया स्वागत
18-Jan-2024 7:49 PM
शिवसेना जिला उपाध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवेश,  विधायक ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 18 जनवरी। आज दोपहर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के मैनपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में क्षेत्रभर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान शिव सेना के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने  भाजपा प्रवेश किया। रोहित साहू ने गमछा पहनाकर मोहन का स्वागत किया।

मोहन कुशवाहा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि शिवसेना अपनी वैचारिक और संगठनात्मक जड़ों  से भटक गई है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भाजपा में शामिल होने के लिए शिवसेना के साथ अपने 20 साल के साथ को छोड़ दूंगा।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पूरे विश्व में बढ़ती ताकत और उनके लोकप्रियता व कार्य शैली से पूरा विश्व प्रभावित है। भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मातृभूमि की सेवा और जनहित के लिए कार्य करता है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। जनता से जो भी वायदा किया गया है,  पूरा किया जा रहा है।

 विधायक रोहित साहू  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिन्द्रानवागढ़ के मैनपुर, गोहरापदर और देवभोग क्षेत्र के दौरे पर हंै। केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिले,  इसके लिए यह विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पं. योगेश शर्मा, अनिल चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,सागर मयानी, दिलीप साहू, सरिता ठाकुर, रूपेश साहू, पुलस्त शर्मा, रामदास वैष्णव, मनोहर बघेल, महेश कश्यप, मनोज निर्मलकर, दिनेश सचदेव, लखनगिरी गोस्वामी शिशुपाल नायक, पुरेन्द्र वर्मा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news