गरियाबंद

22 को घर-घर दीप जलाकर रामोत्सव मनाएं-गोवर्धन शरण
19-Jan-2024 3:40 PM
22 को घर-घर दीप जलाकर रामोत्सव मनाएं-गोवर्धन शरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 19 जनवरी। सोमवार 22 जनवरी के दिन संपूर्ण देश वासियों और हिंदू समाज के लिए अत्यंत ही गौरव और आत्म स्वाभिमान का दिन है। इस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम जी विराजमान होने जा रहे है। इस अवसर पर चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण ब्यास जी ने सभी रामभक्तों को आह्वान करते हुए कहा है कि प्रत्येक गांव में मानस मंडली, महिला मानस मंडली के माध्यम से कम से कम एक दिन का राम महोत्सव जरूर मनाएं। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम जी की महाआरती करें। आतिशबाजी करें। वहीं संध्या के समय अपने-अपने घरों में और देव स्थल में दीप जलाकर दोपोत्सव मनाए। साथ ही अपने-अपने आंगन में रंगोलिया सजाकर प्रभु श्रीराम जी का स्वागत करें। महंत जी ने कहा कि श्रीराम जय राम धुन के साथ प्रभात फेरी तथा राम नाम संकीर्तन जरूर करें। इससे गांव में सुख समृद्धि और शांति भाईचारा का वातावरण बनेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news