बलौदा बाजार

अब तक 166 केंद्रों में 71.5 लाख क्विं. धान खरीदा, मात्र 48 लाख क्विं. उठाव
20-Jan-2024 2:21 PM
अब तक 166 केंद्रों में 71.5 लाख क्विं. धान खरीदा, मात्र 48 लाख क्विं. उठाव

83 लाख क्विं. खरीदने का लक्ष्य, पिछले साल 61 लाख क्विं. खरीदा गया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 जनवरी।
राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान की खरीदी का हर साल नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले साल धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। जिले के 1 लाख 49 हजार 126 किसानों ने 129 सहकारी सेवा समिति के 152 खरीदी केदो में 61 लाख 83 हजार 371 क्विंटल धान बेचा था। इस साल धान खरीदी खत्म नहीं हुई है और यह आंकड़ा पार हो गया है।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 1 लाख 41 हजार 67 किसानों से 71 लाख 50 हजार 238 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है यानी पिछले साल की कुल खरीदी से लगभग 10 लाख क्विंटल ज्यादा खरीदी हो चुकी है। और 18 हजार 916 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी होना बाकी है। बंपर धान खरीदी की दो मुख्य वजह 3100 रुपए में प्रति  क्विंटल धान खरीदी को माना जा रहा है मगर दिक्कत धान के कमजोर उठाओ को लेकर है जिसकी वजह से धान खरीदी केदो में जमा की स्थिति बन गई है 23 लाख 39502 क्विंटल से अधिक धन जमा है। अगर हालात नहीं सुधरे तो खरीदी बंद करनी होगी। इस बार 38 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है। 

वहीं कुछ केंद्रों में आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। परिवहन की गति धीमी होने से यह समस्या खड़ी हुई है। धान खरीदी के लिए महज अब गिनती के दिन ही शेष बचे हैं, किसान चिंतित हंै।

3100 समर्थन मिलने मूल्य मिलने का इंतजार 
प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन हुआ जिसमें किसानों का भी योगदान रहा। किसानों ने कर्ज माफी जैसे वादे को दरकिनार करते हुए भाजपा के बकाया 2 साल के धान बोनस और 2100 क्विंटल धान खरीदी पर 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर भरोसा जताया भाजपा अब सत्ता में काबिज हो चुकी है। धान बोनस बांटा जा चुका है साथ ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जा रही है। लेकिन अब किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य का इंतजार है। विभागीय सूत्रों की माने तो धान खरीदी की समय सीमा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद अंतर की राशि प्रदेश के सभी किसानों के खातों में एक मुश्त आएगी।

अब अधिकतर समितियां की बढऩे लगी परेशानी 
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 166 खरीदी केंद्रों में अब तक 71 लाख 50 हजार 238 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 48 लाख 10 हजार 735 क्विंटल धान मिलरो को प्रदान कर दिया गया है। जबकि परिवहन के अभाव में अधिकांश केदो में 23 लाख 39 हजार 502 क्विंटल धान जाम है। ऐसे में खरीदी केदो में धान जमा होने से समितियां की परेशानी बढऩे लगी है।

जल्द ही बाकी धान का भी उठाव- नोडल अफसर
इस संबंध में नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने कहा कि अन्य जिलों की तुलना में प्रदेश स्तर पर जिले का उठाव बेहतर है कब तक 48 लाख 10 हजार 735 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। शीघ्र ही शेष धान का उठाव कर लिया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news